सहारनपुर में आदमखोर कुत्तों का आतंक, 11 साल के बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला? गांव में दहशत का माहौल

यूपी के सहारनपुर में आवारा कुत्तों के कथित हमले से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

सहारनपुर : जिले के नागल क्षेत्र में आवारा कुत्तों के कथित हमले में 11 साल के लड़के की मौत होने का मामला सामने आ रहा है। बेलड़ा जुनारदार गांव निवासी प्रियांशु शुक्रवार शाम घर से खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाशकर रहे थे, इसी बीच शनिवार सुबह गांव के नजदीक एक खेत में उसका शव मिला। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि आवारा कुत्तों के झुंड ने लड़के पर हमला किया था। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

Stray Dog Killed Boy in Saharanpur Uttar Pradesh

सहारनपुर में कुत्तों के हमले से मौत (फोटो-टाइम्स नाउ नवभारत)

सुबह खेत में मिला शव

जानकारी के मुताबिक, प्रियांशु बेलड़ा जुनारदार गांव निवासी रविंदर का पुत्र था। परिजनों की मानें तो शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक उसके नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव के आसपास खेतों और जंगल की तरफ उसे खोजा गया। उसकी गुमशुदगी की जानकारी सोशल मीडिया पर भी साझा की गई।

End of Feed