Malda News: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग झुलस गये। पुलिस ने बताया कि मृतकों में मणिचक थाना क्षेत्र निवासी दो नाबालिग और माला थाना क्षेत्र के साहापुर निवासी तीन लोग शामिल हैं।
फाइल फोटो।
अलग-अलग जगहों पर मौत
पुलिस के मुताबिक, दो अन्य लोग गजोल थाना क्षेत्र के अदीना और रतुआ थाना क्षेत्र के बालूपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि हरीशचंद्रपुर के एक खेत में काम कर रहे दंपति की भी आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आकाशीय बिजले की चपेट में आकर जान गंवाने वाले बाकी लोग इंग्लिशबाजार और मणिचक थाना इलाके के निवासी थे।
