केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब, अब तक 10 लाख भक्तों ने किए दर्शन

केदारनाथ धाम में अब तक 10 लाख भक्तों ने बाबा का दर्शन किए हैं। माना जा रहा है कि 10 मई से शुरू हुई केदारनाथ धाम की यात्रा के पूरे होने तक अनुमानित 25 लाख भक्त दर्शन करेंगे।

Kedarnath Dham: उत्तराखंड में स्थित बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा है। मानसून के दस्तक देने के बावजूद हजारों की संख्या में भक्त यहां पहुंच रहे हैं। 10 मई से शुरू हुई यात्रा में अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

Kedarnath Dham

फाइल फोटो।

रिकॉर्ड संख्या में पहुंच रहे भक्त

पिछले साल की अपेक्षा इस बार बाबा की यात्रा देर से शुरू हुई, इसके बाद भी भक्तों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। पहले दिन से ही आस्था का सैलाब केदारपुरी में देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कपाट खुलने के पहले दिन 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु इसके साक्षी बने थे।

End of Feed