जोमैटो ने सबसे अमीर एक्टर को बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर, इतनी ज्यादा है नेटवर्थ

Zomato Brand Ambassdor Shahrukh Khan: Esquire मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान की कुल संपत्ति करीब ₹7,500 करोड़ है, जो सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज सितारों से कहीं ज्यादा है। वह दुनिया के चौथे सबसे अमीर फिल्म अभिनेता भी हैं। इस सूची में उनसे आगे केवल अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर, ड्वेन जॉनसन और टॉम क्रूज हैं।

Zomato Brand Ambassdor Shahrukh Khan: ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमैटो ने सबसे अमीर एक्टर शाहरुख खान को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की शुक्रवार को घोषणा की। जोमैटो ने बयान में कहा कि खान हाल ही में जोमैटो के नवीनतम अभियान ‘फ्यूल योर हसल’ में दिखाई दिए थे। इसमें कहा गया, ‘‘ इस अभियान और इस सहयोग के माध्यम से, जोमैटो का लक्ष्य हर उस व्यक्ति के साथ जुड़ना है जो वास्तव में कड़ी मेहनत और निरंतरता में विश्वास करता है और भोजन के साथ उनकी यात्रा का समर्थन करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।’’

Zomato Brand Ambassdor Shahrukh Khan

Zomato Brand Ambassdor Shahrukh Khan (Pic Credit: Canva)

शाहरुख़ खान ही क्यों?

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक जोमैटो के विपणन प्रमुख साहिबजीत सिंह साहनी ने कहा कि खान लाखों लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और उनकी महत्वाकांक्षा को बढ़ावा देते हैं। खान ने कहा, ‘‘ जोमैटो की कहानी मेहनत, नवाचार और लोगों को उनकी पसंदीदा चीज - बेहतरीन भोजन के करीब लाने के प्रेम की कहानी है। यह एक ऐसा सफर है जो मेरे साथ गहराई से जुड़ा है और मैं एक ऐसे ब्रांड का हिस्सा बनकर खुश हूं जो पूरे भारत में एक घरेलू नाम बन गया है।’’ऐसे में आइए जानते हैं शाहरुख़ खान कितने अमीर हैं और वो कैसे कमाई करते हैं?

End of Feed