Zomato Share Price: जोमैटो शेयर 5 फीसदी फिसला, जानें क्या ये जोमैटो शेयर खरीदने का सही समय है?

Zomato share price Fell 5% Today: जोमैटो शेयर में शुरुआती कारोबार में 5 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को जोमैटो शेयर 191.70 रुपये पर खुला और करीब 5 फीसदी लुढ़कर निचले लेवल 182.10 पर पहुंच गया।

Zomato Share Price News Today: जोमैटो शेयर में शुरुआती कारोबार में 5 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को जोमैटो शेयर 191.70 रुपये पर खुला और करीब 5 फीसदी लुढ़कर निचले लेवल 182.10 पर पहुंच गया। सुबह 9:32 पर यह फिलहाल 3 फीसदी की गिरावट के साथ 188.40 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इस दौरान जोमैटो का मार्केट कैप 1.63 लाख करोड़ रहा। जौमेटो का 52 हफ्ते का हाई 207.20 रुपये और 52 हफ्ते का लो लेवल 61.80 रुपये है। बता दें कि कंपनी ने हाल ही चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा की है।

End of Feed