नए लेबर कोड लागू होने के बाद भी नहीं घटेगी आपकी टेक-होम सैलरी, श्रम मंत्रालय ने बताया- क्यों?

इस बात की चिंता थी कि नए लेबर कोड से PF कंट्रीब्यूशन बढ़ जाएगा और टेक-होम सैलरी कम हो जाएगी। हालांकि, लेबर मिनिस्ट्री ने साफ किया है कि सैलरी कम नहीं होगी।

नए लेबर कोड लागू होने के बाद अभी भी कई कन्फ्यूजन है, जिसमें पीएफ और ग्रेच्युटी में बढ़ोतरी और टेक होम सैलरी में कमी मुख्य है। इसको लेकर स्थिति साफ नहीं हो रही है। हालांकि, अब भारत सरकार के श्रम मंत्रालय ने तस्वीर साफ की है। लेबर मिनिस्ट्री ने बुधवार को कहा कि देश के आने वाले लेबर कोड से कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी कम नहीं होगी। यह बात वर्कर्स और इंडस्ट्री ग्रुप्स की इस लगातार चिंता को दूर करने के लिए कही गई है कि इस नए फ्रेमवर्क से जरूरी सोशल सिक्योरिटी डिडक्शन बढ़ जाएंगे।

नए लेबर कोड

नए लेबर कोड

क्यों कम नहीं होगी सैलरी

श्रम मंत्रालय ने कहा कि प्रोविडेंट फंड (PF) कंट्रीब्यूशन की गिनती मौजूदा कानूनी सैलरी लिमिट ₹15,000 पर ही होती रहेगी, जब तक कि एम्प्लॉयर और कर्मचारी अपनी मर्जी से उस लिमिट से ज्यादा कंट्रीब्यूट करने का फैसला न करें। जरूरी डिडक्शन पूरी सैलरी पर लागू नहीं होंगे, भले ही अलाउंस कम्पेनसेशन पैकेज का बड़ा हिस्सा हों।

End of Feed