India Post Payments Bank : इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने नया डिजिटल बचत बैंक खाता (Digital Savings Bank Account) खोलने पर रोक लगा दी है। फिलहाल अस्थाई तौर पर नये डिजिटल बचत खातों के खोलने पर पाबंदी लगाई गई है। आप किसी भी माध्यम से IPPB में फिलहाल नया डिजिटल बचत बैंक खाता नहीं खोल पाएंगे। हालाँकि कोई भी IPPB के बाकी बचत खातों में से कोई भी खाता खोल सकता है, जैसे कि रेगुलर बचत खाता (Regular Savings Account), प्रीमियम बचत खाता (Premium Savings Account) या बेसिक बचत खाता (Basic Savings Account)।
डिजिटल सेविंग्स बैंक अकाउंट
मौजूदा ग्राहकों पर क्या होगा असर
आईपीपीबी की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने 18 मई, 2023 से सभी चैनलों के जरिए नया डिजिटल बचत खाता खोलना अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। मगर मौजूदा खाताधारकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आईपीपीबी ने क्लियर किया है कि मौजूदा ग्राहकों को सभी उपलब्ध सेवाओं का लाभ मिलता रहेगा।
आईपीपीबी डिजिटल बचत खाता
आईपीपीबी को डिजिटल बचत खाते को आप एंड्रॉइड फोन पर प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं आईफोन यूजर्स के लिए ये ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध रहता है। 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति जिसके पास आधार और पैन कार्ड है, इस खाते को खोल सकता है। ये खाता आप घर बैठे खोल सकते हैं। इसका मतलब है कि कभी भी, कहीं भी बैंकिंग करना।
डिजिटल बचत बैंक खाते के अलावा ऑप्शन
डिजिटल बचत बैंक खाते का ऑप्शन न होने के अलावा आप रेगुलर बचत खाता खोल सकते हैं। रेगुलर बचत खाते के कई फायदे और फीचर्स हैं।
क्या हैं फीचर्स और फायदे
- आधार का उपयोग करके इंस्टैंट और पेपरलेस खाता खोलना
- ऑनलाइन लेनदेन के लिए रुपे वर्चुअल डेबिट कार्ड
- कोई मासिक एवरेज बैलेंस रखने की आवश्यकता नहीं
- जीरो बैलेंस पर खाता खुलवाया जा सकता है
- मुफ्त मासिक ई-स्टेटमेंट
- एसएमएस के जरिए मिनी स्टेटमेंट
- क्यूआर कार्ड के जरिए ईजी बैंकिंग सर्विसेज
- IMPS के जरिए इंस्टैंट फंड ट्रांसफर
- आसान बिल भुगतान और रिचार्ज
- POSA (पोस्ट ऑफिस बचत खाता) से लिंक किया जा सकता है
- भीम यूपीआई का उपयोग करके पैसे भेजें और प्राप्त करें
आईपीपीबी प्रीमियम बचत खाता
जो ग्राहक प्रीमियम खाता खोलेंगे उन्हें और भी अधिक सर्विसेज मिलेंगी, जिनमें फ्री डोरस्टेप बैंकिंग शामिल है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
