5 नए शेयर मिलेंगे! Kellton Tech ने किया पहला स्टॉक स्प्लिट का ऐलान, जानें पूरी जानकारी

एक स्मॉलकैप आईटी कंपनी, ने अपने पहले स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। कंपनी के ₹5 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा, जिससे हर नया शेयर ₹1 फेस वैल्यू का होगा। यानी, 1 शेयर के बदले निवेशकों को 5 नए शेयर मिलेंगे। इसका उद्देश्य शेयर को अधिक सुलभ बनाना और बाजार में इसकी तरलता बढ़ाना है।

एक स्मॉलकैप आईटी कंपनी Kellton Tech Solutions जो टेक्नोलॉजी सर्विसेज देती है। अब इस कंपनी ने पहली बार स्टॉक स्प्लिट यानी शेयरों को बांटने का फैसला किया है। ये ऐलान शनिवार, 14 जून 2025 को अपनी बोर्ड मीटिंग के बाद किया और फिर इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को भी दी। अभी उनके शेयर का फेस वैल्यू 5 रुपये है। कंपनी ने कहा है कि अब वो हर एक 5 रुपये वाले शेयर को 5 हिस्सों में बांट देगी, जिससे हर नया शेयर सिर्फ 1 रुपये फेस वैल्यू का होगा।

Stock Split 2025

स्टॉक स्प्लिट न्यूज।

सीधा मतलब ये है कि अगर तुम्हारे पास Kellton Tech का 1 शेयर है, तो अब वो 5 शेयर बन जाएगा। हां, टोटल वैल्यू वही रहेगी, लेकिन शेयरों की गिनती बढ़ जाएगी और यही शेयरों को छोटे निवेशकों के लिए और ज़्यादा सस्ता और आसान बनाता है।

End of Feed