Yes Bank Share: तीन दिन गिरने के बाद उछला यस बैंक का शेयर, 7% से ज्यादा आई मजबूती

Yes Bank Share Price: यस बैंक के शेयर में गुरुवार को तेजी देखने को मिल रही है। दोपहर के कारोबार में इसके शेयर में 7 फीसदी से अधिक की तेजी दिख रही है। बैंक का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले फ्लैट 20.96 रु पर ही खुला।

KEY HIGHLIGHTS
  • यस बैंक का शेयर उछला
  • शेयर में 7% से ज्यादा तेजी
  • 3 दिन से गिर रहा था शेयर

Yes Bank Share Price: यस बैंक के शेयर में गुरुवार को तेजी देखने को मिल रही है। दोपहर के कारोबार में इसके शेयर में 7 फीसदी से अधिक की तेजी दिख रही है। बैंक का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले फ्लैट 20.96 रु पर ही खुला। करीब पौने 1 बजे ये शेयर 1.54 रु या 7.35 फीसदी की तेजी के साथ 22.50 रु पर चल रहा है। अभी तक के कारोबार में ये शेयर 22.75 रु तक ऊपर चढ़ा है। वहीं शुरुआती कारोबार में ये 20.53 रु तक फिसला था। इससे पहले यस बैंक के शेयर में लगातार तीन दिन से गिरावट आ रही थी। आगे जानिए यस बैंक के शेयर में आज तेजी क्यों हैं।

Yes Bank Share Price

तीन दिन गिरने के बाद उछला यस बैंक का शेयर

ये भी पढ़ें -

End of Feed