Year Ender 2024: भारतीय स्टार्टअप ने जुटाए 12 अरब डॉलर, पहली बार सेंसेक्स में शामिल हुई न्यू-एज कंपनी

Year Ender 2024: 2024 में भारत को पहला एआई यूनिकॉर्न ओला कृत्रिम मिला। ओला ग्रुप से आने वाला यह तीसरा यूनिकॉर्न था। भाविश अग्रवाल के नेतृत्व वाला कृत्रिम इस साल जनवरी में यूनिकॉर्न बना था। मौजूदा समय में भारत में 118 यूनिकॉर्म हैं।

Year Ender 2024: भारतीय स्टार्टअप के लिए 2024 ऐतिहासिक रहा है। इस साल सरकार द्वारा एंजेल टैक्स (स्टार्टअप में निवेश करने पर लगने वाला टैक्स) को समाप्त कर दिया गया, जिसके कारण भारतीय स्टार्टअप्स की फंडिंग में सुधार हुआ और वे 12 अरब डॉलर से ज्यादा जुटाने में कामयाब रहे। इसके साथ फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो देश की टॉप कंपनियों के सूचकांक सेंसेक्स में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही।

End of Feed