World Bank president Ajay Banga named in 2023 list of Great Of Immigrants:भारतीय मूल के अजय बंगा ने एक बार फिर भारत का नाम ऊंचा किया है। विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा (Ajay Banga) को अमेरिका ने साल 2023 के महान प्रवासियों के लिस्ट में जगह दी है। इस लिस्ट में अमेरिका में बसे उन प्रवासियों को जगह दी जाती हैं, जो लोग विदेश से आकर अमेरिका में महान काम करते हैं। ये वो लोग होते हैं जो अमेरिका आकर न केवल उसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद करते हैं। बल्कि अमेरिका के लोकतंत्र को भी मजबूत करते हैं। इस लिस्ट में अजय बंगा अकेले भारतीय मूल के अमेरिकन हैं। अजय बंगा हाल ही में विश्व बैंक के अध्यक्ष बने हैं, वह ऐसे पहले भारतीय हैं जो विश्व बैंक (World Bank) का शीर्ष पद संभाल रहे हैं।
विश्व बैंक अध्यक्ष अजय बंगा के नाम एक और उपलब्धि
अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जारी होती है लिस्ट
न्यूयार्क का कॉरनेज कॉरपोरेशन (Carnegie Corporation) हर साल अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह लिस्ट जारी करता है। अमेरिका 4 जुलाई को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। बंगा सहित इस लिस्ट में कुल 35 लोगों को जगह मिली है। जो कि दुनिया के 33 देशों से आकर अमेरिका में बस गए। इस लिस्ट में ऑस्कर अवॉर्ड विजेता एक्टर हुए क्वॉन, एक्टर पेड्रो पॉस्कल,नोबेल पुरस्कार विजेता हॉफमैन एंड गुइडो इमबेन्स आदि को जगह मिली है। स्कॉटलैंड के कॉरनेज के सम्मान में यह पुरस्कार दिए जाते हैं।
कौन हैं अजय बंगा
अजय बंगा का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। उनके पिता हरभजन सिंह बंगा सेना में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रहे हैं। वह मूल रूप से पंजाब के जालंधर का रहने वाले है। बंगा को साल 2007 में अमेरिका की नागरिकता मिली थी। उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद IIM अहमदाबाद पढ़ाई की है। बंगा ने करियर की शुरुआत साल 1980 में नेस्ले इंडिया से की, वह मास्टरकार्ड के सीईओ भी रहे। विश्व बैंक का अध्यक्ष बनने से पहले वह प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन थे।
