छत्तीसगढ़ की धरती ने उगला 'हीरा'! 200 टन मलबे की जांच में मिले 5 बेशकीमती हीरे; जानें कितनी है कीमत?

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में देश को एक नए हीरा क्षेत्र का मजबूत संकेत मिला है। एनएमडीसी-सीएमडीसी के वैज्ञानिक अन्वेषण में 200 टन खनिज सामग्री की प्रोसेसिंग से 5 बेशकीमती हीरे प्राप्त हुए हैं, जिन्हें पन्ना के स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा गया है।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने देश के खनिज क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सरायपाली क्षेत्र के बलौदा बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में किए गए वैज्ञानिक अन्वेषण के दौरान 200 टन खनिज सामग्री की प्रोसेसिंग से पांच हीरे प्राप्त हुए हैं। इन हीरों का कुल वजन 1.22 कैरेट है। विशेषज्ञ इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं, क्योंकि इससे क्षेत्र में हीरे के बड़े भंडार मिलने की संभावनाएं और मजबूत हुई हैं।

Diamond

छत्तीसगढ़ की धरती ने उगला 'हीरा' (प्रतिकात्मक इमेज)

एनएमडीसी और छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सीएमडीसी) की संयुक्त कंपनी एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड ने इस खोज की आधिकारिक पुष्टि की है। कंपनी के अनुसार क्षेत्र में स्ट्रीम सेडिमेंट सैंपलिंग, जियोफिजिकल सर्वे और 500 मीटर गहरी एक्सप्लोरेटरी ड्रिलिंग के बाद संभावित हीरा क्षेत्र की पहचान की गई थी। इसके आधार पर 200 टन सामग्री को मध्यप्रदेश के पन्ना स्थित डायमंड प्रोसेसिंग प्लांट भेजा गया, जहां जांच के दौरान पांच हीरे प्राप्त हुए। कंपनी ने 22 जून 2026 को जारी एक आधिकारिक पत्र में इसकी पुष्टि की है।

End of Feed