Credit Card से कैश क्यों नहीं निकालना चाहिए? सुविधा के नाम पर क्या बैंक सच में वसूल लेता है मोटी रकम

Withdrawing Cash from Credit Card: क्रेडिट कार्ड (Credit card) हमें एटीएम से तुरंत कैश निकालने की सुविधा तो देता है, लेकिन यह सुविधा वित्तीय रूप से काफी महंगी साबित हो सकती है।

Withdrawing Cash from Credit Card: महीने के अंत में अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए तो क्रेडिट कार्ड से कैश निकालना (Credit Card Cash Advance) एक आसान विकल्प नजर आ आता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ही यही है कि आपको बिना किसी कागजी प्रक्रिया के तुरंत पैसे मिल जाते हैं। हालांकि, क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने को बहुत से लोग एक सही प्रैक्टिस नहीं मानते हैं। ऐसे में आपको क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने के फायदों और नुकसान दोनों के बारे में समझना चाहिए-

Withdrawing Cash from Credit Card

Credit Card से क्यों नहीं निकालना चाहिए कैश (Photo: iStock)

क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने के नुकसान

Credit Card से कैश निकालना चाहिए या नहीं (Photo: iStock)

कैश एडवांस फीस

इस सुविधा का लाभ उठाते हैं तो सबसे पहले कैश एडवांस फीस देनी पड़ती है, जो हर बार कैश निकालने पर लगती है। यह आमतौर पर ट्रांजैक्शन अमाउंट का 2.5% से 3% तक होती है और न्यूनतम 250 रुपए से 500 रुपए तक हो सकती है।

End of Feed