EPFO से नए साल में पैसा निकालना होगा और भी आसान, ये हैं नए नियम

नए साल की शुरुआत नौकरीपेशा लोगों के लिए एक अच्छी खबर के साथ होने वाली है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 2025-26 में PF से पैसे निकालने से जुड़े नियमों को पहले से ज्यादा आसान और स्पष्ट बना दिया है। अब कर्मचारियों को यह समझने में कम उलझन होगी कि वे किस जरूरत पर, कितनी रकम और कब निकाल सकते हैं।

नौकरीपेशा लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि यानी EPF हमेशा से सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद बचत विकल्प माना जाता है। रिटायरमेंट के समय यही फंड सबसे बड़ा सहारा बनता है। अब साल 2025-26 में EPF खाताधारकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने विड्रॉल से जुड़े नियमों को पहले के मुकाबले ज्यादा आसान, साफ और समझने योग्य बना दिया है। इसका मकसद यह है कि कर्मचारी जरूरत के समय बिना किसी कन्फ्यूजन के अपना पैसा निकाल सकें, लेकिन रिटायरमेंट की बचत भी सुरक्षित बनी रहे।

EPFO WIthdrawal

पहले क्या थे नियम?

पहले EPF से पैसा निकालने के नियम काफी मुश्किल थे। विड्रॉल के लिए करीब 13 अलग-अलग कैटेगरी थीं, जिन्हें समझना आम कर्मचारियों के लिए मुश्किल हो जाता था। कई बार लोग गलत विकल्प चुन लेते थे या जरूरी दस्तावेजों की कमी के कारण उनका क्लेम अटक जाता था। अब EPFO ने इस समस्या को दूर करते हुए सभी विड्रॉल नियमों को सिर्फ तीन बड़ी कैटेगरी में बांट दिया है जरूरी जरूरतें, घर से जुड़ी जरूरतें और खास परिस्थितियां। इससे न सिर्फ नियम सरल हुए हैं, बल्कि ऑनलाइन क्लेम प्रक्रिया भी पहले से ज्यादा आसान हो गई है।

End of Feed