क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? 26 साल में पहली बार कच्चे तेल की कीमत में सबसे बड़ी कटौती

सऊदी अरब ने अपने कच्चे तेल की कीमतों में भारी कटौती का ऐलान किया है। रेट घटने का भारत को खूब फायदा होगा क्योंकि रूस के बाद भारत सबसे ज्यादा तेल सऊदी अरब से ही लेता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अब क्रूड ऑयल का भाव 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया है।

पिछले कुछ समय से अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव और युद्ध जैसे हालातों की वजह से पूरी दुनिया में तेल और गैस की भारी किल्लत हो गई थी। इस संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) के दाम आसमान छूने लगे थे। भारत भी इस वैश्विक संकट से अछूता नहीं रहा और देश की तेल कंपनियों को मजबूरी में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ानी पड़ी थीं। लेकिन अब आम जनता के लिए राहत की बड़ी खबर आई है। युद्ध थमने के बाद वैश्विक स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, जिससे कच्चे तेल के दाम गिरकर 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गए हैं। इसी बीच एक और बहुत बड़ी खुशखबरी आई है।

Arab light crude

दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक देश सऊदी अरब ने अगस्त महीने के लिए एशियाई ग्राहकों के लिए अपने कच्चे तेल की कीमतों में पिछले 26 वर्षों की सबसे बड़ी कटौती करने का ऐतिहासिक ऐलान कर दिया है। कच्चे तेल के दाम में आई यह रिकॉर्ड गिरावट भारत के लिए किसी बड़े वरदान से कम नहीं है, जिससे अब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम घटने की उम्मीदें बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं।

End of Feed