एचडीएफसी बैंक शेयर के लौटेंगे अच्छे दिन! LIC 10% तक बढाएगी हिस्सेदारी, RBI ने दी मंजूरी

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank के शेयर में आज 1 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया। इस तेजी के पीछे RBI की तरफ से LIC को HDFC BANK में हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी है।

LIC Stake in HDFC Bank : भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC को HDFC Bank में अपनी हिस्सेदारी करीब ढाई गुना तक बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 अगस्त, 2026 को LIC को बैंक की चुकता शेयर पूंजी (Paid Share Capital) या वोटिंग राइट्स में कुल 9.99% तक हिस्सेदारी हासिल करने की अनुमति दी है। इस खबर के बाद 20 अगस्त की शुरुआती ट्रेडिंग में HDFC Bank और LIC दोनों के शेयरों में तेजी देखने को मिली।

hdfc bank share lic

HDFC के शेयर में उछाल

अभी कितनी हिस्सेदारी है LIC के पास?

HDFC Bank ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि 14 अगस्त, 2026 की उपलब्ध स्थिति के मुताबिक LIC के पास बैंक की कुल शेयर पूंजी में 4.11% हिस्सेदारी है। RBI की मंजूरी के बाद अब LIC इसे बढ़ाकर अधिकतम 9.99% तक ले जा सकती है। हालांकि, मंजूरी का मतलब यह नहीं है कि LIC तुरंत पूरी 9.99% हिस्सेदारी खरीद लेगी। खरीदारी नियामकीय शर्तों और लागू नियमों के अधीन होगी।

End of Feed