Tesla India Entry: क्या एलन मस्क-अंबानी मिलाएंगे हाथ? Tesla कार के लिए Reliance दे सकती है साथ

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 11, 2024, 08:45 AM IST

Tesla India Entry: एलन मस्क की टेस्ला इलेक्ट्रिक कार की भारत में एंट्री की चर्चा जोरों पर है। ऐसे में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयनमैन मुकेश अंबानी भी चर्चा में है। साथ ही यह भी खबर है कि पहली मस्क भारत आएंगे और पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे।

Tesla India Entry: टेस्ला के भारत में एंट्री करने को लेकर काफी चर्चा है। अब, यह सामने आया है कि दो दिग्गज (टेस्ला और रिलायंस) हाथ मिलाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Elon Musk की टेस्ला और Mukesh Ambani की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक साथ मिलकर भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की योजना पर बीतचीत कर रही हैं। मस्क के नेतृत्व वाली ईवी कंपनी संभावित संयुक्त उद्यम के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष के साथ चर्चा कर रही है। ब्लूमबर्ग न्यूज ने हिंदू बिजनेसलाइन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि इस संयुक्त उद्यम का उपयोग भारत में एक इलेक्ट्रिक-वाहन विनिर्माण सुविधा विकसित करने के लिए किया जाएगा।

End of Feed