Why Stock Market Down Today: वैश्विक दबाव और अमेरिका के टैरिफ संकट ने बिगाड़ी चाल, सेंसेक्स 500 अंक फिसला, निफ्टी 25100 के नीचे आया

Why Stock Market Down Today: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत हुई, लेकिन जल्द ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में चले गए। सेंसेक्स दिन के उच्च स्तर से 500 अंक से अधिक गिरा, जबकि निफ्टी 25,100 के नीचे फिसल गया। बाजार में यह गिरावट कई वैश्विक कारकों के चलते देखी गई, जिनमें अमेरिका द्वारा नए टैरिफ लगाए जाने की आशंका, मिडिल ईस्ट में तनाव, विदेशी निवेशकों द्वारा बिकवाली, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और एशियाई बाजारों की कमजोरी शामिल हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रंप द्वारा जल्द ही व्यापारिक भागीदारों को टैरिफ से जुड़ा प्रस्ताव भेजे जाने की घोषणा।
  • ईरान पर इजरायली हमले की आशंका, इराक से अमेरिकी कर्मियों की वापसी।
  • एफआईआई बिकवाली

Why Stock Market Down Today: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती तेजी के बाद बड़ी गिरावट दर्ज की। सेंसेक्स दिन के उच्चतम स्तर से 500 से अधिक अंक गिरकर 82,121.98 पर आ गया, जबकि निफ्टी 175.8 अंकों की गिरावट के साथ 25,020.40 पर आ गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 145.9 अंक चढ़कर 82,661.04 और निफ्टी 54.8 अंक बढ़कर 25,196.20 तक गया था। विदेशी निवेशकों द्वारा बुधवार को ₹446.31 करोड़ की बिकवाली और प्रमुख एशियाई बाजारों में कमजोरी ने घरेलू बाजार की धारणा को कमजोर किया। शंघाई कंपोजिट, निक्केई 225 और हैंगसेंग जैसे एशियाई सूचकांक 1% तक की गिरावट में थे। साथ ही वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स भी गुरुवार सुबह (IST) लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

Indian Stock Market, Sensex, Adani Group

शेयर बाजार।

अमेरिका के टैरिफ बयान से फैली चिंता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह 9 जुलाई से पहले व्यापारिक साझेदारों को टैरिफ बढ़ाने से संबंधित पत्र भेजने की योजना बना रहे हैं। इससे वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता का माहौल बना है। फिलहाल केवल ब्रिटेन ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का खाका तैयार किया है।

End of Feed