Share Market Closing: बिहार चुनाव में NDA की जीत से झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर बंद

Share Market Closing: बिहार चुनाव नतीजों के बीच भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को हल्की बढ़त देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 84.11 अंक (0.10%) बढ़कर 84,562.78 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी में भी 30.90 अंक (0.12%) की तेजी रही और यह 25,910.05 के स्तर पर बंद हुआ।

Share Market Closing: Share Market Today: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ होते ही 14 नवंबर को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से लगभग 600 अंक उछल गया, जबकि निफ्टी भी चढ़कर 25,900 के करीब पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में दिखी गिरावट की पूरी रिकवरी करते हुए बाजार ने मजबूत रफ्तार पकड़ी।

Share Market

दोपहर 3:15 बजे के आसपास सेंसेक्स अपने लो लेवल 84,029.32 से 600 अंक चढ़कर 84,654.53 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं निफ्टी भी दिन के निचले स्तर 25,740.80 से उछलकर 25,925.55 तक पहुंच गया। निफ्टी पर अदाणी एंटरप्राइजेज, ओएनजीसी और अदाणी पोर्ट्स जैसे शेयरों में 3% तक की बढ़त देखने को मिली।

End of Feed