क्या हर 100 रुपये में 26 रुपये कर्ज चुकाने में जा रहा है? संसद में ऐसा क्यों बोलीं सपा सांसद प्रिया सरोज

Finance Bill 2026: समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने लोकसभा में वित्त विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान सरकार पर आरोप लगाया कि जनता के लिए तय धन का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर 100 रुपये में से 26 रुपये केवल पुराने कर्ज के ब्याज में खर्च हो रहे हैं।

Finance Bill 2026 : लोकसभा में वित्त विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान विपक्षी दलों ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखे सवाल उठाए। समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज ने सरकार पर आरोप लगाया कि जनता के लिए तय किए गए पैसे का बड़ा हिस्सा पुराने कर्ज चुकाने में खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश इस समय अमृत काल नहीं बल्कि कर्ज काल से गुजर रहा है। प्रिया सरोज ने अपने भाषण में कहा कि सरकार के हर 100 रुपये खर्च में से करीब 26 रुपये केवल पुराने कर्ज के ब्याज चुकाने में जा रहे हैं। उनका कहना था कि पिछले 12 सालों में देश पर कर्ज का बोझ काफी बढ़ गया है। उन्होंने चिंता जताई कि जो पैसा गरीबों के कल्याण, किसानों की मदद और बच्चों की शिक्षा पर खर्च होना चाहिए, वह कर्ज चुकाने में लग रहा है। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ऊपर से बजट भले अच्छा दिखता हो, लेकिन आम लोगों की जेब पर इसका बुरा असर पड़ रहा है।

Finance Bill 2026, Lok Sabha debate, Priya Saroj, Samajwadi Party, government debt

संसद में वित्त विधेयक 2026 पर गरमाई बहस (तस्वीर-X)

कॉरपोरेट टैक्स कटौती पर भी निशाना

सपा सांसद ने साल 2019 में कॉरपोरेट टैक्स घटाने के फैसले की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि बड़ी कंपनियों के लिए टैक्स दर 30 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत कर दी गई, जिससे उन्हें हर साल भारी राहत मिलती है। उन्होंने सवाल उठाया कि इस राहत की भरपाई आखिर किस तरह की जा रही है। उनका इशारा इस ओर था कि इसका बोझ कहीं न कहीं आम जनता पर पड़ रहा है।

End of Feed