Elon Musk Salary: दुनिया के सबसे अमीर आदमी अपनी सैलरी के लिए क्यों कर हैं संघर्ष? जानिये पूरा मामला

Elon Musk Salary Struggle: दुनिया के सबसे अमीर आदमी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क इन दिनों अपनी ही सैलरी पाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। आइए जानते हैं उनके इस संघर्ष की पूरी कहानी क्या है।

Elon Musk Salary Struggle: दुनिया के सबसे अमीर आदमी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक्स पर लिखा कि शेयरधारकों को कंपनी के वोटों को नियंत्रित करना चाहिए, न कि जजों को। सोमवार को एक जज ने फैसला सुनाया कि मस्क 56 अरब डॉलर के कंपनसेशन पैकेज के हकदार नहीं हैं। यह फैसला इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी के शेयरधारकों द्वारा जून में मस्क के वेतन पैकेज को बहाल करने के लिए मतदान करने के बावजूद आया, जिसे जनवरी में उसी जज ने खारिज कर दिया था। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक यह फैसला टेस्ला के एक शेयरधारक द्वारा दायर मुकदमे में आया, जिसने मस्क के 2018 के मुआवजे के पैकेज को चुनौती दी थी। मुआवजे के पैकेज में शुरू में करीब 56 अरब डॉलर का संभावित अधिकतम मूल्य था, लेकिन टेस्ला के शेयर की कीमत के आधार पर यह राशि पिछले कुछ वर्षों में उतार-चढ़ाव करती रही है। गौर हो कि फोर्ब्स के मुताबिक 05 दिसंबर 2024 को एलन मस्क की कुल नेटवर्थ 337.3 अरब डॉलर है। नीचे जानिए पूरा मामला।

Elon Musk Salary Struggle, Elon Musk fighting for his salary

सैलरी के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे है एलन मस्क (तस्वीर-X)

मस्क का 56 अरब का वेतन पैकेज

2018 में स्वीकृत एलन मस्क का कंपनसेशन पैकेज परफॉर्मेंस टारगेट से जुड़ा था, जिससे उन्हें टेस्ला के बढ़ते बाजार और फाइनेंशियल स्थिति के आधार पर स्टॉक विकल्प मिले, जिनकी कीमत संभावित रूप से 56 अरब डॉलर या उससे अधिक थी।

End of Feed