Gold-Silver Price Today 06 December 2024: आज फिर सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम भी घटे, जानें अपने शहर का ताजा भाव
Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 06 December 2024 : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। यहां आप हर अपडेट जान सकते हैं। ये भी जानिए आज ताजा रेट क्या है, ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6% शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90% शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर ज्वेलरी को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है।
जानें आज क्या है सोना-चांदी का रेट (तस्वीर-Canva)
Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 06 December 2024: सोने-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट आई। पिछले बंद भाव 76392 रुपए के मुकाबले शुक्रवार को सोना गिरकर 76187 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी का भाव 91210 रुपये के मुकाबले फिसलकर 90820 रुपये प्रति किलो पर आ गई। इसके बाद जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होगी हम आपको अपडेट करते रहेंगे। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 और 14 कैरेट का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या है रेट। सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)
सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | दोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | शाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव |
सोना 999 | 76453 रुपये | 76152 | 76187 |
सोना 995 | 76147 रुपये | 75847 | 75882 |
सोना 916 | 70031 रुपये | 69755 | 69787 |
सोना 750 | 57340 रुपये | 57114 | 57140 |
सोना 585 | 44725 रुपये | 44549 | 44569 |
चांदी 999 | 91210 रुपये/किलो | 90997 रुपये/किलो | 90820 रुपये/किलो |
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 24 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
चेन्नई में सोना का भाव | ₹ 71410 | ₹ 77900 | ₹ 58960 |
मुंबई में सोना का भाव | ₹71410 | ₹ 77900 | ₹ 58430 |
दिल्ली में सोना का भाव | ₹ 71560 | ₹ 78050 | ₹ 58550 |
कोलकाता में सोना का भाव | ₹ 71410 | ₹ 77900 | ₹ 58430 |
अहमदाबाद में सोना का भाव | ₹ 71460 | ₹ 77950 | ₹ 58470 |
जयपुर में सोना का भाव | ₹ 71560 | ₹ 78050 | ₹ 58550 |
पटना में सोना का भाव | ₹ 71460 | ₹ 77950 | ₹ 58470 |
लखनऊ में सोना का भाव | ₹ 71560 | ₹ 78050 | ₹ 58550 |
गाजियाबाद में सोना का भाव | ₹ 71560 | ₹ 78050 | ₹ 58550 |
नोएडा में सोना का भाव | ₹ 71560 | ₹ 78050 | ₹ 58550 |
अयोध्या में सोना का भाव | ₹ 71560 | ₹ 78050 | ₹ 58550 |
गुरुग्राम में सोना का भाव | ₹ 71560 | ₹ 78050 | ₹ 58550 |
चंडीगढ़ में सोना का भाव | ₹ 71560 | ₹ 78050 | ₹ 58550 |
सोना वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोने की कीमत 74 रुपये की गिरावट के साथ 77,018 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी 2025 माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 74 रुपये यानी 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,018 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 12,297 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,647.14 डॉलर प्रति औंस रह गया।
चांदी वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 274 रुपये की गिरावट के साथ 93,019 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च, 2025 महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 274 रुपये यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93,019 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 24,653 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली बढ़ने से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.22 प्रतिशत की हानि के साथ 31.23 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?
सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।
जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क
जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिजनेस (Business News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
रामानुज सिंह अगस्त 2017 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। यहां वे असिस्टेंट एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। वह बिजनेस टीम में ...और देखें
सरकार ने लॉन्च किया नेशनल हल्दी बोर्ड, बढ़ेगा निर्यात, किसानों को होगा फायदा
Work Hour Debate: ITC चेयरमैन ने ली ‘90 घंटे काम’ वाले विवाद में एंट्री, कह डाली ये बड़ी बात
Share Market Today: शेयर बाजार में लौटी रौनक, हरे निशान के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी
Gold-Silver Price Today 14 January 2025: मकर संक्राति के दिन लुढ़के सोना-चांदी के रेट, जानें अपने शहर का भाव
Coal Production: अप्रैल से अक्टूबर के बीच 3.1% घटा देश का कोयला आयात, घरेलू उत्पादन बढ़ने का दिखा असर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited