EPFO में क्यों नहीं दिख रहा है बैलेंस? क्यों आती है ये दिक्कत

अगर आपकी सैलरी से हर महीने PF का पैसा कट रहा है, लेकिन EPFO खाते में बैलेंस नहीं दिख रहा है, तो परेशान होने से पहले इसकी वजह जान लें। कंपनी की ओर से देरी या तकनीकी गड़बड़ी इसका कारण हो सकती है।

नौकरी करने वाले लोगों की सैलरी से हर महीने प्रोविडेंट फंड (PF) के लिए कुछ पैसे काटे जाते हैं। यह पैसा कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने और रिटायरमेंट के बाद आर्थिक मदद देने के लिए जमा किया जाता है। कर्मचारी EPFO की वेबसाइट या पासबुक के जरिए अपने खाते में जमा रकम की जानकारी ले सकते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि सैलरी से PF का पैसा कटने के बावजूद खाते में बैलेंस अपडेट नहीं होता। ऐसे में कर्मचारियों को चिंता होने लगती है कि कहीं उनका पैसा गायब तो नहीं हो गया। हालांकि, हर बार ऐसा होना पैसे के गायब होने का संकेत नहीं होता। इसके पीछे कंपनी की ओर से देरी या तकनीकी समस्या जैसी कई वजहें हो सकती हैं।

EPFO

क्या है ECR और क्यों है यह जरूरी?

EPFO में कर्मचारियों का PF जमा करने के लिए कंपनियों को हर महीने एक जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होती है, जिसे ECR यानी इलेक्ट्रॉनिक चालान-कम-रिटर्न (Electronic Challan-cum-Return) कहा जाता है। इसके जरिए कंपनी कर्मचारियों की सैलरी और PF योगदान से जुड़ी जानकारी जमा करती है। इसके बाद PF का पैसा खाते में जमा किया जाता है।

End of Feed