चीन 2 साल से जमकर क्यों खरीद रहा है सोना? अक्टूबर में 25.8 टन सोना और खरीदा

China Gold Buying News: सोने के दाम घटने के बावजूद चीन के केंद्रीय बैंक ने अक्टूबर में 25.8 टन सोना खरीदकर लगातार दो साल से जारी खरीदारी का सिलसिला बरकरार रखा, जिससे गिरते बाजार को समर्थन मिला।

China Gold Buying News : दुनिया भर के बाजारों में जब सोने की कीमतें गिर रही थीं, तब चीन की केंद्रीय बैंक (पीपुल्स बैंक ऑफ चीन - PBOC) ने इसे एक बेहतरीन मौके की तरह इस्तेमाल किया। चीन ने अक्टूबर महीने में अपने सोने के भंडार में करीब 25.8 मीट्रिक टन (8,30,000 औंस) सोना और जोड़ लिया है। इसके साथ ही चीन की केंद्रीय बैंक द्वारा लगातार सोना खरीदने का यह सिलसिला पूरे दो साल यानी 24 महीने लंबा हो गया है।

China Gold Buying, central bank Gold Buying, gold prices, gold reserves, PBOC,gold buying spree

चीन ने लगातार दूसरे साल सोने से भरी अपनी तिजोरी

मंदी के बाजार में चीन बना सबसे बड़ा खरीदार

बाजार में सुस्ती और गिरावट के माहौल के बावजूद चीन ने अपनी रणनीति नहीं बदली और लगातार सोना खरीदता रहा। इस साल के शुरुआती 10 महीनों में चीन अब तक करीब 129 मीट्रिक टन सोना अपने खजाने में जोड़ चुका है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल की तीसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) के दौरान दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों में चीन का पीपुल्स बैंक सबसे बड़ा खरीदार बनकर उभरा।

End of Feed