EPS पेंशन क्लेम करते समय क्यों जरूरी है Form 10C? जानिए इसकी पूरी अहमियत

Form 10C EPFO कर्मचारियों के लिए जरूरी दस्तावेज है, जो नौकरी छोड़ने पर EPS सेवा रिकॉर्ड सुरक्षित रखता है। इससे भविष्य में पेंशन क्लेम और स्कीम सर्टिफिकेट लेने में आसानी होती है।

अगर आप नौकरी करते हुए हर महीने अपने पीएफ (PF) बैलेंस पर नजर रखते हैं, तो यह अच्छी बात है। लेकिन क्या आपने कभी अपने EPS यानी Employees’ Pension Scheme के रिकॉर्ड पर ध्यान दिया है? अक्सर लोग सिर्फ पीएफ को ही अपनी रिटायरमेंट बचत मानते हैं, जबकि EPS भी भविष्य में पेंशन (EPS pension) दिलाने में बड़ी भूमिका निभाता है। ऐसे में Form 10C एक बेहद जरूरी दस्तावेज बन जाता है। खासतौर पर तब, जब आप नौकरी छोड़ते हैं या रिटायरमेंट की तैयारी कर रहे होते हैं। यह छोटा सा फॉर्म आपकी पेंशन से जुड़ी सेवाओं को सुरक्षित रखने में मदद करता है।

Form 10C, EPS pension, EPFO, Employees Pension Scheme 1995, pension scheme certificate, retirement benefits

क्या आप अपनी EPS पेंशन क्लैम कर रहे हैं? जानिए क्यों 'फॉर्म 10C' आपके लिए जरूरी

क्या है Form 10C?

Form 10C, EPFO के तहत आने वाली Employees’ Pension Scheme (EPS), 1995 से जुड़ा एक क्लेम फॉर्म है। इसका इस्तेमाल उन कर्मचारियों द्वारा किया जाता है, जो नौकरी छोड़ चुके हैं लेकिन अभी नियमित मासिक पेंशन पाने के योग्य नहीं हुए हैं। यह फॉर्म दो मुख्य कामों के लिए उपयोग होता है। पहला EPS में जमा राशि का withdrawal benefit लेने के लिए और दूसरा, Scheme Certificate प्राप्त करने के लिए है।

End of Feed