Chinese job discrimination: क्या आपने कभी सुना है कि नौकरी के लिए सितारों, राशि बॉस के नाम से मिलना शर्त है? आपने अक्सर अच्छी नौकरी पाने के लिए एक अच्छी डिग्री, बेहतरीन स्किल और अच्छा एक्सपीरियंस होना जरूरी है। ऐसा आपने शायद ही सुना हो कि कोई कंपनी इसलिए जॉब नहीं दे रही क्योंकि आपकी राशि बॉस की कुंडली से मेल नहीं खाती है?
कंपनी का कहना है कि 'डॉग इयर' में जन्मे लोग अप्लाई न करें।
लेकिन चीन में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। ग्वांगझू, गुआंगडोंग की एक चीनी कंपनी ने नौकरी विज्ञापन पोस्ट किया है। जिसमें 'डॉग इयर' में जन्मे लोग अप्लाई न करें, क्योंकि उनका आवेदन अपने आप रद्द कर दिया जाएगा लिखा गया है।
कैसी होती है चीनी राशि
चीनी राशि चक्र में 12 एनिमल्स होते हैं, जिनमें हर राशि का एक-एक एनिमल सिंबल होता है। इनमें चूहा, बैल, बाघ, खरगोश, ड्रैगन, सांप, घोड़ा, बकरी, बंदर, मुर्गा, कुत्ता, और सुअर शामिल है। यह चक्र 12 सालों में पूरा होता है और हर शख्स का जन्म साल एक स्पेशल एनिमल की राशि से जुड़ा होता है। यह प्रणाली सूर्य कैलेंडर के बजाय चंद्र कैलेंडर पर आधारित है।
'डॉग इयर' में जन्में लोग कंपनी को क्यों नहीं चाहिए
ओडिटी सेंट्रल की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि बॉस 'ड्रैगन इयर' में जन्मे हैं और मानते हैं कि 'डॉग इयर' में जन्मे लोगों के साथ उनकी अनबन हो सकती है, जिससे कंपनी के ग्रोथ पर असर पड़ेगा। बता दें कि कंपनी ने अपने प्रशासनिक स्टाफ के लिए नौकरी का विज्ञापन पोस्ट किया था जिसमें कार्य अनुभव, ऑफिस सॉफ्टवेयर की जानकारी और 4,000 युआन सैलरी की बात कही गई थी।
