Jeff Bezos wedding: दुनिया के चौथे सबसे अमीर अरबपति अमेजन के मालिक जेफ बेजोस (Jeff Bezos) और लॉरेन सांचेज (Lauren Sánchez) की शाही शादी के लिए तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन वेनिस में एमेजन के संस्थापक पर "ज्यादा टैक्स दो" की मांग को लेकर प्रदर्शन भी तेज हो रहे हैं। सेंट मार्क्स स्क्वायर में एक विशाल बैनर लगाया गया, जिसमें बेजोस को सीधे निशाना बनाया गया।
जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज (तस्वीर-X)
ग्रीनपीस का विरोध
अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण संगठन ग्रीनपीस ने बेजोस की तस्वीर वाला एक बड़ा बैनर लगाया, जिसमें लिखा था कि अगर आप अपनी शादी के लिए वेनिस किराए पर ले सकते हैं, तो आप ज्यादा टैक्स भी दे सकते हैं। ग्रीनपीस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए बेजोस पर "poverty wages" देने और "टैक्स चोरी" का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसलिए वह वेनिस का आधा हिस्सा अपनी शादी के लिए बंद करवा सकता है। अब बिलियनेयरों से टैक्स वसूलो।
सांचेज पर भी आलोचना
सांचेज को भी आलोचना का सामना करना पड़ा है क्योंकि उन्होंने जलवायु परिवर्तन से लड़ने की बात कही है, जबकि अप्रैल में वे बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन की रॉकेट से अंतरिक्ष यात्रा पर गई थीं।
स्थानीय विरोध और व्यापक नाराजगी
ग्रीनपीस के प्रदर्शन के साथ-साथ वेनिस में व्यापक स्थानीय विरोध भी देखने को मिल रहा है। इतालवी प्रदर्शनकारियों ने शहर में नारे लगाए हैं जैसे: "वेनिसलैंड: एक ओलिगार्क के लिए खेल का मैदान" "बेजोस के लिए कोई जगह नहीं" प्रदर्शनकारी शादी के दिन जलमार्ग और सड़कों को ब्लॉक करने की योजना बना रहे हैं। उनका कहना है कि यह हाई प्रोफाइल-प्रोफाइल आयोजन वेनिस में बढ़ती ओवर-टूरिज्म और पूंजीवाद विरोधी समस्याओं को और बढ़ाता है।
