खेती क्यों छोड़ रहे हैं देश के युवा? अनंत अंबानी ने किया ये खुलासा

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने बताया कि क्यों युवा खेती छोड़ रहे हैं। इसे माइंसेट को बदलने के लिए RIL ने 1 लाख करोड़ रुपये के बागवानी केंद्र, इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर और 'जियो कृषि' की शुरुआत की है।

देश के युवाओं का खेती-किसानी से मोहभंग हो रहा है और वे तेजी से शहरों की तरफ रुख कर रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि फसल से होने वाली अनिश्चित कमाई और सीमित अवसर ही वे मुख्य कारण हैं, जिनकी वजह से आज के युवा खेती से दूर हो रहे हैं। शुक्रवार को आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अनंत अंबानी ने ग्रामीण युवाओं को तकनीक, हुनर और स्वरोजगार से जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया, ताकि वे अपने गांवों में ही रहकर एक बेहतर और आत्मनिर्भर भविष्य बना सकें।

Anant Ambani, Reliance Industries,  Mukesh Ambani, Jio Krishi, Indian Agriculture, Youth in Agriculture, Reliance Jio

खेती से युवाओं के मोहभंग पर बोले अनंत अंबानी (तस्वीर-X)

1 लाख करोड़ का ग्लोबल हॉर्टिकल्चर सेंटर और नया एग्रीकल्चर स्कूल

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक अनंत अंबानी 1 लाख करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से बनने वाले ग्लोबल हॉर्टिकल्चर सेंटर (वैश्विक बागवानी केंद्र) और इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर (ISA) के शिलान्यास समारोह के अवसर पर बोल रहे थे। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का मकसद भारतीय कृषि व्यवस्था को आधुनिक बनाना और किसानों को नई तकनीकों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के संस्थान खेती को एक ऐसा आधुनिक और सम्मानजनक पेशा बनाने में मदद कर सकते हैं, जिसे भारत के शिक्षित युवा मजबूरी में नहीं, बल्कि गर्व और पसंद के साथ चुनें।

End of Feed