Gold-Silver Prices: क्यों बढ़ रहे सोने-चांदी के दाम? सरकार ने संसद में दिया ये जवाब

Gold-Silver Prices: सोने और चांदी की बढ़ोतरी सरकार ने संसद में जवाब दिया। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में बताया कि इन धातुओं की घरेलू कीमतें अंतरराष्ट्रीय दर, डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर और लागू टैक्सों/शुल्कों पर निर्भर करती हैं। इस वजह से कीमतें बढ़ती हैं। आइए विस्तार से जानिए उन्होंने क्या कहा।

Gold-Silver Prices: सोने-चांदी की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस पर संसद में सरकार ने कहा है कि हाल के दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में जो तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है, उसका सबसे बड़ा कारण दुनिया में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक हालात को लेकर अनिश्चितता है। जब दुनिया में युद्ध, तनाव या आर्थिक संकट का डर बढ़ता है, तो निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख करते हैं। सोना और चांदी को पारंपरिक रूप से सुरक्षित निवेश माना जाता है, इसलिए इनकी मांग बढ़ जाती है और कीमतें ऊपर चली जाती हैं।

Gold prices, Silver prices

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी क्यों? (तस्वीर-istock)

अंतरराष्ट्रीय कीमतों से तय होती हैं घरेलू दरें

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि भारत में सोने और चांदी की कीमतें सीधे तौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ी होती हैं। इनकी घरेलू कीमतें मुख्य रूप से तीन बातों पर निर्भर करती हैं अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही कीमतें, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की विनिमय दर और भारत में लगने वाले टैक्स व शुल्क। अगर डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता है, तो आयात महंगा पड़ता है और कीमतें बढ़ जाती हैं।

End of Feed