विदेशी निवेशकों का आखिर मूड क्यों ठीक नहीं हो रहा? मई में अबतक निकाले 27,048 करोड़ रुपये

भारतीय बाजार से विदेशी निवेशक पैसा निकालना बंद नहीं कर रहे हैं। मई में अबतक विदेशी निवेशकों ने जमकर बिकवाली की है।

FII selling: भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है। एफपीआई ने मई में अबतक भारतीय बाजार में शुद्ध रूप से 27,048 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। विदेशी निवेशकों की ओर से पैसे निकालने से भारतीय बाजार में गिरावट जारी है। इससे निवेशकों को भारी नुकसान हो रहा है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के चलते भारतीय शेयर बाजार से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) पैसा निकाल रहे हैं।

Sensex

सेंसेक्स

2026 में अबतक 2.2 लाख करोड़ निकाले

एनएसडीएल के आंकड़ों के अनुसार, इसके साथ ही 2026 में अबतक एफपीआई कुल 2.2 लाख करोड़ रुपये की निकासी कर चुके हैं। यह राशि पूरे 2025 में निकाले गए 1.66 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशक फरवरी को छोड़कर इस साल के सभी महीनों में बिकवाल रहे हैं। जनवरी में एफपीआई ने 35,962 करोड़ रुपये निकाले थे। हालांकि, फरवरी में उन्होंने 22,615 करोड़ रुपये का निवेश किया, जो पिछले 17 माह का सबसे बड़ा मासिक निवेश था।

End of Feed