Mahadev App:कौन है महादेव ऐप का आरोपी रवि उप्पल, जिसकी दुबई से भारत होगी वापसी

Who Is Ravi Uppal: महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी ऐप एक प्रमुख गिरोह है जो अवैध सट्टेबाजी वेबसाइट के लिए ऑनलाइन मंच उपलब्ध कराने की व्यवस्था करता है। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के दो मुख्य मालिकों में से एक रवि उप्पल है।

Who Is Ravi Uppal: महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के दो मुख्य मालिकों में से एक रवि उप्पल को इंटरपोल द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर दुबई में स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उप्पल को पिछले हफ्ते हिरासत में लिया गया था और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी उसे भारत लाने के लिए दुबई के अधिकारियों के संपर्क में हैं।ईडी कथित अवैध सट्टेबाजी से जुड़े धन शोधन मामले में उप्पल के खिलाफ जांच कर रहा है। निदेशालय के अलावा छत्तीसगढ़ और मुंबई पुलिस की अपराध शाखा भी जांच कर रही हैं।

mahadev app ravi uppal

महादेव ऐप रवि उप्पल

कौन है रवि उप्पल

महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी ऐप एक प्रमुख गिरोह है जो अवैध सट्टेबाजी वेबसाइट के लिए ऑनलाइन मंच उपलब्ध कराने की व्यवस्था करता है। महादेव ऐप संयुक्त अरब अमीरात के एक केंद्रीय प्रधान कार्यालय से चलाया जा रहा है। आरोप है कि सट्टेबाजी की आय को विदेशी खातों में भेजने के लिए, बड़े पैमाने पर हवाला कारोबार किया जाता है।अदालत में दायर आरोप पत्र के अनुसार उप्पल ने प्रशांत महासागर में एक द्वीपीय देश वनुआतु का पासपोर्ट लिया है और उसने भारतीय नागरिकता नहीं छोड़ी है। वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। संघीय जांच एजेंसी ने अक्टूबर में छत्तीसगढ़ के रायपुर में ‘धन शोधन निवारण अधिनियम’ (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत के समक्ष उप्पल और इंटरनेट-आधारित मंच के एक अन्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के खिलाफ धन शोधन मामले में आरोप पत्र दायर किया था।

End of Feed