Stock To Watch Today: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 213.12 अंक गिरकर 78,058.16 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 92.95 अंक गिरकर 23,603.35 पर पहुंचा।
शेयर बाजार में आज इन टॉप कंपनियों पर रहेगी नजर
SBI का शानदार प्रदर्शन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने तिमाही नतीजों में 84.32% की सालाना बढ़त दर्ज की, जिससे उसका शुद्ध लाभ ₹16,891.44 करोड़ तक पहुंच गया। यह अनुमानित ₹16,219 करोड़ से भी अधिक था।
Zomato अब Eternal Limited
Zomato लिमिटेड ने अपनी पहचान बदलने का फैसला किया है और अब यह Eternal Limited के नाम से जानी जाएगी।
ITC Q3 नतीजे
ITC का तिमाही मुनाफा 1.2% बढ़कर ₹5,638.3 करोड़ हो गया, जबकि कंपनी की कुल आय 8.6% बढ़कर ₹17,052.8 करोड़ तक पहुंची।
Akums Drugs को बड़ा झटका
Akums Drugs का शुद्ध लाभ 66% घटकर ₹65.18 करोड़ रह गया, जबकि परिचालन से होने वाली आय भी 7% घटी।
Bharti Airtel का शानदार प्रदर्शन
Bharti Airtel ने 505.34% का भारी मुनाफा दर्ज किया, जिससे कंपनी का कुल मुनाफा ₹14,781.2 करोड़ तक पहुंच गया।
Hero MotoCorp का बंपर डिविडेंड
Hero MotoCorp ने अपनी तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित करते हुए 5000% का शानदार डिविडेंड दिया।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
