Hyundai India IPO: Hyundai India IPO मिलने पर होगी 'दिवाली'! पैसा लगाए या नहीं Nikunj Dalmia ने दी ये खास सलाह

Hyundai India IPO: Hyundai India के IPO से बाजार पर क्या होगा असर और इस IPO में पैसे लगाने चाहिए या नहीं, इस पर ET Now & ET Now स्वदेश के एडिटर इन चीफ, निकुंज डालमिया ने अपनी राय दी है। किस वजह से सब्सक्रिप्शन नंबर भी शानदार रहने वाला है उन्होंने इसके बारे में भी बताया है।

Hyundai India IPO: Hyundai India के IPO को SEBI से मंजूरी मिल गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस आईपीओ को 25,000 करोड़ रुपये के ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस को SEBI का अप्रूवल मिला है। इस साल के अंत तक ये IPO लॉन्च हो सकता है। Hyundai India के IPO से बाजार पर क्या होगा असर और इस IPO में पैसे लगाने चाहिए या नहीं, इस पर ET Now & ET Now स्वदेश के एडिटर इन चीफ, निकुंज डालमिया ने अपनी राय दी है।

Hyundai India IPO, Nikunj Dalmia gave this special advice

निकुंज डालमिया की Hyundai India IPO पर राय।

IPO को लेकर जमकर एक्सइटमेंट

निकुंज डालमिया ने Hyundai IPO पर कहा कि Hyundai बड़ी कंपनी हैं। इसके बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं। यही वजह है कि इस IPO को लेकर जमकर एक्सइटमेंट रहने वाली है। इसी वजह से सब्सक्रिप्शन नंबर भी शानदार रहने वाला है। इतना ही नहीं क्योंकि ये IPO दिवाली तक खुलेगा और जिन्हें इसके शेयर्स अलॉट होंगे उनकी दिवाली हो जाएगी।

End of Feed