भारत-अमेरिका में ट्रेड डील कब होगी? मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने बताई तारीख, जानें

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर वार्ता फिर शुरू हो गई है। इस बीच एक और अच्छी खबर आई है। अगले आठ से दस सप्ताह में दोनों देशों के बीच ट्रेड डील समझौता साइन हो सकता है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर हर किसी की नजर है। लंबे अंतराल बाद दोनों देशों के बीच फिर से वार्ता शुरू भी हुई है। अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच भी अब सबकुछ ठीक होता लगा रहा है। ऐसे में भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील जल्द होने की उम्मीद बढ़ गई है। इस बीच भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने गुड न्यूज दी है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि मुझे उम्मीद है कि अमेरिका के साथ शुल्क मुद्दों का समाधान अगले आठ से दस सप्ताह में हो जाएगा। यानी नवंबर तक दोनों देशों के बीच ट्रेड डील हो जाएगा।

भारत-अमेरिका में ट्रेड डील

भारत-अमेरिका में ट्रेड डील

50 प्रतिशत टैरिफ लगा रहा अभी अमेरिका

रूस से तेल खरीदने के कारण भारतीय उत्पादों पर अमेरिका ने 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाया, जिससे नयी दिल्ली पर कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया है। नागेश्वरन ने भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में यहां कहा, ''दोनों सरकारों के बीच बातचीत चल रही है। मेरा अनुमान है कि अगले आठ से दस सप्ताह में हम भारतीय वस्तुओं पर अमेरिका के दंडात्मक शुल्क का समाधान देख पाएंगे।'' वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने अमेरिका को 86.5 अरब डॉलर की वस्तुओं का निर्यात किया था, जबकि अमेरिका से 45.3 अरब डॉलर का आयात किया।

End of Feed