Coal India: कब शुरू हुई थी कोल इंडिया, तब से अब तक उत्पादन में हुआ 9 गुना उछाल

Coal India: कोल इंडिया लिमिटेड भारतीय नागरिकों को उचित मूल्य पर बिजली प्राप्त करने में सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। देश की सबसे बड़ी कोयला कंपनी 1 नवंबर, 1975 को राष्ट्रीयकृत कोकिंग कोल (1971) और नॉन-कोकिंग खदानों (1973) की शीर्ष होल्डिंग कंपनी के रूप में अस्तित्व में आई थी।

Coal India: सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने अपनी स्थापना के 50वें वर्ष में प्रवेश किया है। कंपनी ने 1975-76 के दौरान 89 मिलियन टन (एमटी) से 8.7 गुना वृद्धि दर्ज करते हुए वित्त वर्ष 2024 में 773.6 मीट्रिक टन उत्पादन किया है। कोल इंडिया अपनी पूरी सप्लाई का 80 प्रतिशत अत्यधिक प्रतिस्पर्धी दरों पर कोल बेस्ड पावर प्लांट को देता है।

Coal India production

कोल इंडिया।

टॉप होल्डिंग कंपनी के रूप में अस्तित्व में आई

इसी के साथ सीआईएल भारतीय नागरिकों को उचित मूल्य पर बिजली प्राप्त करने में सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। देश की सबसे बड़ी कोयला कंपनी 1 नवंबर, 1975 को राष्ट्रीयकृत कोकिंग कोल (1971) और नॉन-कोकिंग खदानों (1973) की शीर्ष होल्डिंग कंपनी के रूप में अस्तित्व में आई थी। सीआईएल के कर्मचारियों की संख्या राष्ट्रीयकरण के शुरुआती वर्षों के 6.75 लाख कर्मचारियों से लगभग एक तिहाई घटकर अब 2.25 लाख हो गई है। हालांकि, समय के साथ कंपनी के उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

End of Feed