Swiggy IPO GMP: फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स एग्रीगेटर कंपनी स्विगी का IPO जैसे-जैसे करीब आ रहा है, नॉन-लिस्टेड बाजार में आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) घट गया है। नॉन-लिस्टेड शेयर मार्केट के ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) को ट्रैक करने वाली कई वेबसाइटों के अनुसार, शनिवार, 2 नवंबर को स्विगी के आईपीओ का जीएमपी केवल 18 रुपये दिख रहा है। आईपीओ वॉच के अनुसार ये 25 रु पर है, जो कुछ दिन पहले 130 रु था। यानी स्विगी के आईपीओ के जीएमपी में भारी गिरावट दिख रही है।
ये भी पढ़ें -
कब खुलेगा स्विगी का IPO
स्विगी का IPO 6 नवंबर को लॉन्च होगा और निवेशक 8 नवंबर तक शेयरों के लिए आवेदन कर सकेंगे। स्विगी के आईपीओ का प्राइस बैंड 371 रुपये से 390 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ के लिए न्यूनतम लॉट साइज 38 शेयर की है, जिसके लिए रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,820 रुपये का निवेश करना होगा।
कब अलॉट होंगे शेयर, कब है लिस्टिंग
स्विगी आईपीओ के लिए अलॉटमेंट डेट सोमवार, 11 नवंबर, 2024 हो सकती है। स्विगी की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर होगी, जिसकी संभावित लिस्टिंग डेट बुधवार, 13 नवंबर, 2024 है।
कितना है आईपीओ का साइज
बेंगलुरु की फूड और किराना डिलीवरी कंपनी ने 11,327.43 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 29 अक्टूबर को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास अपना रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) दाखिल किया।
आईपीओ में 4,499 करोड़ रुपये के नए 11.54 करोड़ शेयर और 6,828.43 करोड़ रुपये के कुल 17.51 करोड़ शेयर ऑफर सेल के जरिए बेचे जाएंगे। आईपीओ में व्यक्तिगत शेयर बेचने वाले लोगों में लक्ष्मी नंदन रेड्डी ओबुल (39,147,523 शेयर), राहुल जैमिनी (25,472,982), समीना हामिद (353,052) और श्रीहर्ष मजेटी (119,765,245) शामिल हैं।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आगामी IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
