Stock market holiday : ईद-उल-फितर का त्योहार नजदीक है और निवेशकों में इस बात को लेकर असमंजस बना हुआ है कि भारतीय शेयर बाजार 31 मार्च को बंद रहेगा या 1 अप्रैल को। हालांकि, बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) की आधिकारिक छुट्टी सूची पहले ही जारी हो चुकी है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि बाजार 31 मार्च 2025 (सोमवार) को बंद रहेगा।
भारतीय शेयर बाजार (BSE और NSE) ईद-उल-फितर के अवसर पर सोमवार, 31 मार्च 2025 को बंद रहेगा।
31 मार्च को शेयर बाजार रहेगा बंद
भारतीय शेयर बाजार (BSE और NSE) ईद-उल-फितर के अवसर पर सोमवार, 31 मार्च 2025 को पूरी तरह बंद रहेगा। इसके साथ ही, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट भी बंद रहेगा। हालांकि, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट सुबह बंद रहेगा, लेकिन शाम 5 बजे से लेकर रात 11:30 या 11:55 बजे तक खुला रहेगा।
2025 में स्टॉक मार्केट की अगली छुट्टियां
भारतीय शेयर बाजार में साल 2025 में कुल 14 अवकाश हैं। अब तक महाशिवरात्रि (26 फरवरी) और होली (14 मार्च) की छुट्टियां हो चुकी हैं।
आने वाले महीनों में बाजार इन तारीखों पर बंद रहेगा
अप्रैल
- 10 अप्रैल (गुरुवार) – महावीर जयंती
- 14 अप्रैल (सोमवार) – अंबेडकर जयंती
- 18 अप्रैल (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे
मई
- 1 मई (गुरुवार) – महाराष्ट्र दिवस
अगस्त
- 15 अगस्त (शुक्रवार) – स्वतंत्रता दिवस
- 27 अगस्त (बुधवार) – गणेश चतुर्थी
अक्टूबर
- 2 अक्टूबर (गुरुवार) – गांधी जयंती और दशहरा
- 21 अक्टूबर (मंगलवार) – दिवाली
- 22 अक्टूबर (बुधवार) – दिवाली बलिप्रतिपदा
नवंबर
- 5 नवंबर (बुधवार) – प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव जयंती
दिसंबर
- 25 दिसंबर (गुरुवार) – क्रिसमस
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
