जानें कब बनेगा भारत तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी,कितनी होगी हर भारतीय की इनकम

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Jul 27, 2023, 06:10 PM IST

India To Become Third Largest Economy:अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के आकलन को देखा जाय तो साल 2027 तक भारतीय इकोनॉमी 2025 तक जापान को पछाड़कर तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगी। हालांकि इसके बावजूद अमेरिका और चीन की तुलना में वह काफी पीछे रहेगी।

India To Become Third Largest Economy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान के नए रुप के उद्घाटन के मौके पर इस बात का देश की जनता को भरोसा दिलाया है, NDA के तीसरे कार्यकाल के दौरान भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह मोदी की गारंटी है। अब सवाल उठता है कि प्रधानमंत्री मोदी के इस भरोसे की क्या वजह है। तो उसकी सबसे बड़ी वजह पिछले एक दशक में भारत की लंबी छलांग है। साल 2014 में भारत दुनिया की 10 वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी थी। उस समय उसकी GDP करीब 2 लाख करोड़ की थी। जो कि 2023 में 3.7 लाख करोड़ के साथ दुनिया की 5 वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गई है। और अगर अमेरिका, चीन, जापान से लेकर दूसरी विकसित और उभरती इकोनॉमी को देखा जाय तो भारतीय जीडीपी साइज की ग्रोथ अमेरिका से भी तेज गति से हुई है। अमेरिका का जीडीपी साइज 9 साल में 38 फीसदी बढ़ा है। जबकि चीन का 84 फीसदी और भारत का 83 फीसदी बढ़ा है।

india gdp

2027 में भारत बनेगा तीसरी सबसे इकोनॉमी

जीडीपी की यही रफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसे को बढ़ाती है। अगर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के आकलन को देखा जाय तो साल 2027 तक भारतीय इकोनॉमी 2025 तक जापान को पछाड़कर तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगी। हालांकि इसके बावजूद अमेरिका और चीन की तुलना में वह काफी पीछे रहेगी। अमेरिका की इकोनॉमी जहां 26 लाख करोड़ डॉलर से बढ़कर 31 लाख करोड़ डॉलर की हो जाएगी। वहीं चीन की इकोनॉमी 19 लाख करोड़ डॉलर से बढ़कर 25 लाख करोड़ डॉलर की हो जाएगी। ऐसे में भारत तीसरे पर रहने के बावजूद दोनों देशों से काफी पीछे रहेगा।

End of Feed