1 करोड़ का फ्लैट खरीदने के लिए आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए?

अगर आप भी 1 करोड़ का घर या फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो आपको सबसे ये जानना जरुरी है कि आपकी इसके लिए कितनी सैलरी होनी चाहिए? घर खरीदने के लिए सिर्फ लोन ही नहीं बल्कि डाउन पेमेंट, EMI और रोजमर्रा जैसे खर्चों का हिसाब रखना भी बहुत जरुरी है।

अगर आप भी घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है।अपना घर खरीदना हर किसी का सपना होता है लेकिन आपकी सैलरी में आपको कितने का घर मिल सकता है ये बड़ा सवाल है। इसके लिए सही वित्तीय योजना बनाना बेहद जरूरी है। सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि घर की कुल कीमत, डाउन पेमेंट और होम लोन का कितना हिस्सा आपके लिए होगा। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि अगर आपको 1 करोड़ का घर खरीदना है तो आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए और आपको EMI कितनी देनी होगी?

कब खरीद पाएंगे 1 करोड़ का घर?

1 करोड़ के घर के लिए कितनी डाउनपेमेंट ?

एक करोड़ रुपये के घर के लिए आमतौर पर 20% डाउन पेमेंट यानी ₹20 लाख आपको खुद जमा करने होंगे। बाकी 80% यानी ₹80 लाख के लिए आपको बैंक से होम लोन लेना होगा। होम लोन की ईएमआई तय करने के लिए ब्याज दर और लोन अवधि महत्वपूर्ण होती है। उदाहरण के लिए, अगर लोन की ब्याज दर 8.5% सालाना और लोन अवधि 30 साल (360 महीने) है, तो ₹80 लाख के लोन की ईएमआई लगभग ₹61,500 प्रति माह होगी।

End of Feed