IRCTC पर टिकट बुकिंग का सही टाइम क्या है? आपने सैंकड़ों टिकट बुक किया होगा लेकिन इसका जवाब नहीं जानते होंगे

ट्रेन से सफर के लिए वैसे तो आपने सैंकड़ों टिकटें बुक की होंगी लेकिन क्या आपको पता है टिकट बुकिंग के लिए सबसे सही समय कौन सा है? अगर नहीं तो आइए आज हम आपको बताते हैं टिकट बुकिंग के लिए क्या बेस्ट टाइम है?

Indian Railway से सफर करने वाले करोड़ों लोग अक्सर इस बात से परेशान रहते हैं कि उन्हें कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता। कई बार तो टिकट विंडो खुलते ही कुछ ही सेकंड में सीटें 'रिग्रेट' (Regret) दिखाने लगती हैं। हमें लगता है कि हमारी किस्मत खराब है या इंटरनेट धीमा है, लेकिन असल में खेल 'टाइमिंग' का होता है। IRCTC की वेबसाइट और ऐप पर टिकट बुक करने का एक निर्धारित और सही समय होता है। अगर आप उस समय के गणित को समझ लें, तो कंफर्म सीट मिलने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं इंडियन रेलवे में टिकट बुकिंग का सही समय क्या है?

Best Time To Book Ticket

General Booking के लिए सही समय

ज्यादातर लोग जानते हैं कि सामान्य टिकटों की बुकिंग यात्रा की तारीख से 120 दिन पहले शुरू होती है। लेकिन सही समय क्या है? हर सुबह 8:00 बजे सामान्य कोटे की बुकिंग शुरू होती है। अगर आप किसी त्योहार या लंबी छुट्टी के दौरान सफर करना चाहते हैं, तो आपको ठीक 8:00 बजे सिस्टम पर एक्टिव होना चाहिए। विशेषज्ञों का मानना है कि सुबह 8:00 बजे से 8:05 बजे के बीच का समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान सर्वर पर लोड बहुत ज्यादा होता है, इसलिए अपनी 'मास्टर लिस्ट' पहले से तैयार रखना और पेमेंट मोड को रेडी रखना ही समझदारी है।

End of Feed