India fish production: भारत दुनिया में मछली उत्पादन में कौन-से स्थान पर है, जानें भारत का कुल मछली उत्पादन कितना है?

India fish production: भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश बन गया है। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह के अनुसार, 2013-14 की तुलना में अंतर्देशीय मछली उत्पादन में 142% की वृद्धि हुई है और यह 147 लाख टन तक पहुंच गया है। मत्स्य पालन क्षेत्र की औसत वार्षिक वृद्धि दर 9% है, जो कृषि से जुड़े अन्य सभी क्षेत्रों में सबसे अधिक है। सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे नीली क्रांति, पीएम मत्स्य संपदा योजना और एफआईडीएफ से इस क्षेत्र को मजबूती मिली है।

India fish production: क्या आप जानते हैं कि भारत अब मछली उत्पादन में कितना आगे निकल गया है? केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने हाल ही में बताया कि भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश बन चुका है! इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि 2013-14 से अब तक भारत में जो 'अंतर्देशीय मछली उत्पादन' है, उसमें 142% की गजब की बढ़ोतरी देखने को मिली है। यानी अब ये आँकड़ा 147 लाख टन तक पहुंच चुका है। सोचिए कितना बड़ा उछाल है ये।

Fish Bussines subsidy

मछली पालन (फाइल फोटो)

उन्होंने यह बात 'अंतर्देशीय मत्स्य पालन और जलीय कृषि सम्मेलन 2025' में बताई है। इसके अलावा उन्होंने एक और दिलचस्प बात बताते हुए कहा कि मत्स्य पालन सेक्टर की औसत सालाना बढ़ोतर 9% है, जो कि बाकी सभी एग्रीकल्चर से जुड़े सेक्टर्स से ज्यादा है। मतलब, ये कि फिशरीज वाला सेक्टर भी अब धीरे-धीरे मछुआरों और ग्रामीण क्षेत्रों की कमाई और रोज़गार का बड़ा जरिया बनता जा रहा है।

End of Feed