Personal Loan लेने के लिए मिनिमम कितनी सैलरी होनी चाहिए? जानें पूरी बात

बड़े शहरों, जैसे मेट्रो और टियर-1 शहरों में रहने का खर्च ज़्यादा होता है। इसलिए, ऐसे शहरों में पर्सनल लोन के लिए मिनिमम इनकम की जरूरत टियर II शहरों, छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों की तुलना में ज्यादा हो सकती है। इसी तरह, मिनिमम इनकम की जरूरत आवेदक के रोजगार की स्थिति के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

बैंकों और NBFC के पर्सनल लोन लेने के लिए अलग-अलग एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया है। इनमें अच्छा क्रेडिट स्कोर होना, उम्र सीमा, मिनिमम इनकम, अच्छा डेट-टू-इनकम रेश्यो, रोजगार की स्थिति आदि शामिल है। बैंक आवेदक का इनकम पता कर पर्सनल लोन चुकाने की कैपेसिटी का पता लगाते हैं। मिनिमम इनकम की जरूरत पर्सनल लोन पाने के लिए एक जरूरी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया है, लेकिन इसके अलावा अच्छा क्रेडिट स्कोर, उम्र सीमा, रोजगार की स्थिति आदि भी जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए कितनी मिनिमम सैलरी जरूरी होता है।

पर्सनल लोन

पर्सनल लोन

जानें किस बैंक में कितनी मिनिमम सैलरी जरूरी

HDFC बैंक: HDFC बैंक के XPRESS पर्सनल लोन के लिए न्यूनतम मासिक नेट इनकम 25,000 रुपये है। रोजगार की एलिजिबिलिटी में प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों और पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय) के कर्मचारियों का जिक्र है।

End of Feed