क्या है ‘नज’ अभियान? अब तक 15 लाख से अधिक संशोधित ITR दाखिल

Income Tax NUDGE campaign: इनकम टैक्स विभाग ने बताया कि आकलन वर्ष 2025-26 के लिए अब तक 15 लाख से अधिक टैक्सपेयर्स ने संशोधित इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किया है। विभाग ने ‘नज’ अभियान शुरू किया है। आइए जानते हैं आखिर ये क्या है।

Income Tax NUDGE campaign : इनकम टैक्स विभाग ने मंगलवार को जानकारी दी कि मौजूदा आकलन वर्ष 2025-26 के लिए अब तक 15 लाख से अधिक टैक्सपेयर्स ने अपने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) को संशोधित किया है। विभाग का कहना है कि यह संख्या लगातार बढ़ रही है, क्योंकि बड़ी संख्या में टैक्सपेयर अपनी कटौती और छूट के दावों की दोबारा जांच कर रहे हैं। यह कदम आयकर विभाग द्वारा शुरू किए गए एक विशेष अभियान के बाद सामने आया है, जिसका उद्देश्य गलत कटौती और फर्जी दावों को रोकना है।

NUDGE abhiyan, NUDGE Campaign, CBDT, Income Tax Department, Revised ITR

टैक्स में गड़बड़ी करने वालों पर ‘नज’ की चोट (तस्वीर-istock)

क्या है ‘नज’ अभियान

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक इनकम टैक्स विभाग ने हाल ही में ‘नज’ नाम से एक अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत उन करदाताओं को ईमेल और एसएमएस भेजे जा रहे हैं, जिन्होंने गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों या कुछ संदिग्ध धर्मार्थ संस्थाओं को दान दिखाकर कर में कटौती का दावा किया है। इन मैसेजों के जरिए करदाताओं को सलाह दी जा रही है कि वे अपने आईटीआर की समीक्षा करें और अगर कोई गलती हो तो समय रहते उसे सुधार लें। विभाग का मानना है कि इस तरह की चेतावनी से टैक्सपेयर खुद ही आगे आकर अनुपालन करेंगे।

End of Feed