भव्य रसायन स्कीम क्या है? इसके लिए मोदी कैबिनेट ने 3030 करोड़ रुपये किये मंजूर, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

BHAVYA Rasayan Scheme: केंद्र सरकार ने 3,030 करोड़ रुपये की भव्य रसायन योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत तीन आधुनिक केमिकल पार्क बनेंगे, जिससे निवेश, रोजगार, निर्यात, घरेलू उत्पादन और पर्यावरण-अनुकूल औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

BHAVYA Rasayan Scheme : केंद्र सरकार ने देश के रासायनिक (केमिकल) उद्योग को नई गति देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने भारत औद्योगिक विकास योजना-भव्य रसायन (Bharat Audyogik Vikas Yojana Rasayan - BHAVYA Rasayan) को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत 3,030 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और देश में तीन आधुनिक केमिकल पार्क विकसित किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इससे भारत में रसायन उद्योग को मजबूती मिलेगी, विदेशी और घरेलू निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और भारत वैश्विक स्तर पर केमिकल मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा केंद्र बन सकेगा।

BHAVYA Rasayan Scheme, Bharat Audyogik Vikas Yojana, Narendra Modi, Chemical Parks, India Chemical Industry, Manufacturing

देश में बनेगा केमिकल मैन्युफैक्चरिंग का नया हब! 3,030 करोड़ की भव्य रसायन स्कीम को हरी झंडी (तस्वीर-X)

क्या है भव्य रसायन स्कीम?

'भव्य रसायन' यानी भारत औद्योगिक विकास योजना-रसायन केंद्र सरकार की नई योजना है, जिसका उद्देश्य देश में विश्वस्तरीय केमिकल पार्क तैयार करना है। इस योजना की घोषणा वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट में की गई थी। अब कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इसे अगले पांच वर्षों (2026-27 से 2030-31) के दौरान लागू किया जाएगा। इस योजना पर कुल 3,030 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें से 3,000 करोड़ रुपये केमिकल पार्कों में बुनियादी ढांचे और साझा सुविधाओं के विकास पर खर्च होंगे, जबकि 30 करोड़ रुपये प्रशासनिक कार्यों पर खर्च किए जाएंगे।

End of Feed