Loan EMI से ले सकते हैं छोटा-सा ब्रेक, जानिए क्या होता है Moratorium Period

What is a Moratorium Period: क्या आप जानते हैं हर महीने दी जाने वाली लोन की ईएमआई से एक छोटा ब्रेक लिया जा सकता है। जी हां, Moratorium Period एक ऐसा समय होता है, जिसमें आपको EMI चुकाने की जरूरत नहीं होती। यह अवधि लोन लेने वाले ग्राहकों को अस्थायी राहत देने के लिए पेश की जाती है।

What is a Moratorium Period: बैंक अपने ग्राहकों को होम लोन, पर्सनल लोन या एजुकेशन लोन की सुविधा देते हैं तो इसके बदले ग्राहकों को हर महीने EMI का भुगतान करना होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं हर महीने दी जाने वाली इस ईएमआई से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया जा सकता है। जी हां, बैंक की ओर से अपने ग्राहकों को Moratorium Period की सुविधा भी दी जाती है। Moratorium Period क्या होता है और इसके क्या फायदे हैं, इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं-

What is a Moratorium Period

Moratorium Period क्या होता है (Photo: iStock)

Moratorium Period क्या है?

Moratorium Period एक निर्धारित समय होता है, जिसमें लोन लेने वाले व्यक्ति को EMI का भुगतान करने से अस्थायी छूट (pause) मिलती है। इसका मतलब यह नहीं है कि आपका लोन माफ हो गया है, बल्कि आपको सिर्फ कुछ समय के लिए भुगतान रोकने की सुविधा मिलती है।

End of Feed