1 Paisa Tick Size: शेयर बाजार में लगाते हैं पैसा तो जान लें NSE का नया नियम, इन शेयरों पर होगा लागू

1 Paisa Tick Size: टिक साइज वह वृद्धिशील मूल्य है जिस पर कोई स्टॉक कारोबार कर सकता है। 1 पैसा टिक साइज, जो बोली और पेशकश मूल्य के बीच न्यूनतम मूल्य परिवर्तन है , बीएसई ने पिछले साल मार्च में 100 रुपये से कम के शेयरों के लिए लागू किया था। पहले 15 रुपये से ऊपर के सभी शेयरों के लिए टिक साइज 5 पैसे था।

1 Paisa Tick Size: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने 250 रुपये प्रति शेयर के ट्रेडिंग प्राइस से नीचे के सभी शेयरों के लिए 1 पैसा टिक साइज शुरू करने का फैसला लिया है। इस बारे में 24 मई को सर्कुलर जारी हुआ। यह नया सिस्टम 10 जून से शुरू होने वाला है। स्टॉक ट्रेडिंग में टिक साइज उस मिनिमम प्राइस मूवमेंट को दिखाता है, जिसके द्वारा स्टॉक की कीमतें बदल सकती हैं। उदाहरण के लिए अगर किसी शेयर के लिए टिक साइज 5 पैसा है, तो कीमत केवल 5 पैसे की कमी या वृद्धि में ही मूव कर सकती है।

1 Paisa Tick Size: शेयर बाजार में लगाते हैं पैसा तो जान लें NSE का नया नियम, इन शेयरों पर होगा लागू

क्या होता है टिक साइज

दूसरे शब्दों में कहें तो टिक साइज वह वृद्धिशील मूल्य है जिस पर कोई स्टॉक कारोबार कर सकता है। 1 पैसा टिक साइज, जो बोली और पेशकश मूल्य के बीच न्यूनतम मूल्य परिवर्तन है , बीएसई ने पिछले साल मार्च में 100 रुपये से कम के शेयरों के लिए लागू किया था। पहले 15 रुपये से ऊपर के सभी शेयरों के लिए टिक साइज 5 पैसे था।

End of Feed