मोदी सरकार ने 8 साल में ऐसा किया क्या, लोगों की इनकम हो गई डबल, 2047 तक विकसित देश बनेगा भारत?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 6, 2023, 10:21 PM IST

महाभारत में अर्जुन ने मछली की आंख पर निशाना लगाया था। नए भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्ष्य को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रहे हैं। उनका निशाना 2047 तक भारत विकसित देश बनाना है।। प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को पंख लगाने वाला एक सटीक इंडिकेटर दिखा है। मोदी युग में प्रति व्यक्ति आय में 99% का उछाल आया है।

आठ साल के नरेन्द्र मोदी के शासन का एक ऐसा रिपोर्ट कार्ड सामने आया है। जिसे सुनकर आपको गर्व होगा। जो लोग आत्मनिर्भर भारत को जुमला कहते थे उन्हें आंकड़ों के साथ जवाब मिला है। जब दुनिया कोरोना और युद्ध की वजह से आर्थिक संकट के खतरे से जूंझ रही है तब भारत में लोगों की इनकम दोगुनी हुई है। ये क्यों हो सका है, प्रधानमंत्री मोदी की नीतियां बड़े काम की क्यों है।

महाभारत में अर्जुन ने मछली की आंख पर निशाना लगाया था। एक लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भी है। निशाना लगाना है कि 2047 तक भारत विकसित देश बन जाए। प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को पंख लगाने वाला एक सटीक इंडिकेटर दिखा है। ये इंडिकेटर है भारत की प्रति व्यक्ति आय। NSO के आंकड़ों के मुताबिक मोदी युग में प्रति व्यक्ति आय में 99% का उछाल आया है। यानी भारत में हर व्यक्ति की औसत कमाई 2014 के बाद लगभग दोगुनी हो गई है।

End of Feed