Sahara Refund: रिजेक्ट हो गया सहारा का रिफंड क्लेम, जानें क्या हो सकता है कारण, ऐसे चेक करें क्लेम स्टेट्स

Sahara Refund Claim Process: केंद्र सरकार ने 18 जुलाई, 2023 को सहारा से रिफंड पाने के लिए आवेदन करने के लिए एक नया पोर्टल लॉन्च किया था। शुरुआत में, केवल 10,000 रुपये से कम के रिफंड ही प्रोसेस किए जाने थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिजेक्ट हो रहे सहारा के रिफंड क्लेम
  • डेटा न मिलने के कारण हो रहे रिजेक्ट
  • अब तक बहुत कम लोगों को मिला पैसा

Sahara Refund Claim Process: सहारा की 4 बंद हो चुकी सहकारी समितियों (Cooperative Societies) के निवेशकों और जमाकर्ताओं को 5,000 करोड़ रुपये वापस करने में केंद्रीय सहयोग मंत्रालय ( Union Cooperation Ministry) को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। मंत्रालय के पोर्टल के जरिए जमा किए गए लाखों आवेदनों में से केवल कुछ की ही रकम को लौटाया गया है। दरअसल आवेदनों में कई तरह की कमियों और समितियों के पास उपलब्ध रिकॉर्ड के साथ डिटेल मैच न होने के कारण लोगों को पैसा नहीं मिल रहा। सहारा के निवेशकों का रिफंड के लिए लंबा इंतजार और लंबा होता जा रहा है। असल में सरकार भी समयसीमा बढ़ाने के लिए अदालत का रुख कर रही है। कुल दावों 1.21 करोड़ में से अब तक केवल 277,000 दावों पर लगभग 2.58 करोड़ रुपये वापस दिए गए हैं। आगे जानिए किन कारणों से क्लेम रिजेक्ट हो रहे हैं और आप कैसे अपने क्लेम का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Sahara Refund Claim Process

सहारा रिफंड क्लेम हो रहे रिजेक्ट

ये भी पढ़ें -

End of Feed