Indian Railway Time Table: 25 ट्रेनों का बदला समय, अभी जान लें, वरना होगी बड़ी दिक्कत

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 16, 2022, 05:43 PM IST

Indian Railway Time Table: यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए रेलवे समय- समय पर बदलाव करता रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब 25 ट्रेनों का समय बदला है।

Indian Railway Time Table: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश की पांचवी वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की सर्विस शुरू की थी। यह दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन है। अब आने वाले समय में सरकार का प्लान और भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू करने का है। इसके ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने बड़ा कदम उठाया है। उल्लेखनीय है कि सेमी हाई स्पीड मुंबई- गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने इस साल 30 सितंबर को गुजरात की राजधानी से हरी झंडी दिखाई थी।

vande bharat

Railway Time Table: वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए रेलवे ने उठाया बड़ा कदम

ट्रेनों का बदला समय

अधिकारियों ने जानकारी दी कि पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस (Mumbai-Gandhinagar Vande Bharat Express) को ध्यान में रखते हुए 25 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। जिन ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है, उनमें मुंबई-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल है। गुजरात में वापी और अहमदाबाद रेलवे स्टेशंस के बीच टाइम टेबल में बदलाव हुआ है।

End of Feed