पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला: आलू, प्याज, फल-सब्जियों समेत जरूरी वस्तुओं पर लगे अंतरराज्यीय प्रतिबंध हटाए

Inter State Trade: पश्चिम बंगाल सरकार ने कृषि उत्पादों पर अंतरराज्यीय प्रतिबंध हटाकर किसानों को राहत दी है। साथ ही शिक्षक, नगर निकाय और सहकारी भर्ती घोटालों की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।

Inter State Trade : पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद कई बड़े प्रशासनिक फैसले लिए गए हैं। राज्य सरकार ने आलू, प्याज, फल, सब्जियों, तिलहन, खाद्यान्न और दूसरी जरूरी वस्तुओं (Essential Commodities) की दूसरे राज्यों में आवाजाही पर लगे सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं। ये प्रतिबंध पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार के समय लगाए गए थे। सरकार का कहना है कि इन पाबंदियों की वजह से किसानों और व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था। खासकर आलू किसानों को अपनी उपज सही कीमत पर बेचने में परेशानी हो रही थी।

Inter State Trade, Essential Commodities, Suvendu Adhikari, West Bengal Government, Potato Export Ban Removedunter AI, Amit Shah announcement

पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला: किसानों को राहत (तस्वीर-istock/x)

किसानों और व्यापारियों को मिलेगी राहत

राज्य सरकार के इस फैसले से किसानों में खुशी का माहौल है। अब किसान अपनी फसल को बिना किसी रोक-टोक के दूसरे राज्यों में भेज सकेंगे। इससे उन्हें बेहतर बाजार और उचित दाम मिलने की उम्मीद है। व्यापारियों का भी कहना है कि पहले कई तरह की प्रशासनिक बाधाओं के कारण सामान की सप्लाई प्रभावित होती थी, जिससे बाजार में कीमतें भी अस्थिर रहती थीं। प्रतिबंध हटने के बाद व्यापार और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार आने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों से वादा किया था कि सत्ता में आने पर इन प्रतिबंधों को खत्म किया जाएगा। सरकार ने अब इस वादे को पूरा करते हुए आदेश जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि इससे राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

End of Feed